UP Weather Update: यूपी में आज लू चलने के अलर्ट के बीच इन जिलों में हो सकती है बारिश, कई जनपदों में अलर्ट जारी
UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने 15 मई के लिए राज्य में भीषण लू और बारिश का दोहरा अलर्ट जारी किया है. आगरा, मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में 60km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 15 मई के लिए एक तरफ भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी तरफ सुबह 9 बजे तक (और इसके बाद भी सम्भवता) हिस्से में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरना) की चेतावनी दी है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक आज मौसम में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.