UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर पलटने वाला है मौसम, आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी की भीषण लू की चेतावनी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने 15 मई के लिए बांदा, झांसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 15 मई को लेकर राज्य के कई जिलों में भीषण ऊष्ण लहर यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है. खासकर बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.