लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आंधी-तूफान की वजह से 80 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन ने दिया अपना रिएक्शन

Putin on UP cyclone: यूपी में आए भीषण आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 89 लोगों की मौत हो गई. इस त्रासदी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति संवेदना जताते हुए दुख व्यक्त किया.

ADVERTISEMENT

Putin on UP cyclone
Putin on UP cyclone
social share
google news

Putin on UP cyclone: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने जो तबाही मचाई है उसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है. यूपी में इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है. इस भीषण त्रासदी पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रिएक्शन सामने आया है. प्रेसिडेंट पुतिन ने एक्स पोस्ट पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को एक मैसेज शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश में चक्रवात से हुई भारी जानमाल की हानि और तबाही पर अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर की हैं.