लेटेस्ट न्यूज़

भानवी सिंह के निशाने पर राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप, 5 करोड़ की फर्म हड़पने के मामले में FIR दर्ज

लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने MLC अक्षय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों पर FIR दर्ज की है. राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने 5 करोड़ की संपत्ति और फर्म हड़पने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल एसीजेएम के आदेश पर हुई है.