Saharanpur News: सहारनपुर में गर्मी से राहत की शुरुआत, सड़कों पर मिस्ट फॉगिंग से कम हुआ तापमान और धूल, नगर निगम की नई पहल
Saharanpur Weather: भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए सहारनपुर नगर निगम ने सड़कों पर मिस्ट फॉगिंग अभियान शुरू किया है. फॉग कैनन मशीनों के जरिए प्रमुख मार्गों पर पानी की महीन फुहारें छोड़ी जा रही हैं, जिससे तापमान और धूल के कणों में कमी आई है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur heat relief
Saharanpur Weather: सहारनपुर में भीषण गर्मी से राहत और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नगर निगम ने फॉग कैनन व्हीकल से मिस्ट फॉगिंग अभियान शुरू किया है. जिसके तहत दिल्ली रोड, घंटाघर, अंबाला रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर मिस्ट फॉगिंग कराई गई, जिससे तापमान और धूल के कण कम करने में मदद मिल रही है.