लेटेस्ट न्यूज़

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के बाद अखिलेश यादव ने कही ये बात..इमोशनल हो गए लोग!

प्रतीक यादव के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ी. अखिलेश यादव ने भावुक पोस्ट साझा की. मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया. परिवार और कार्यकर्ता इस कठिन समय में एकजुट हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

14 मई की सुबह उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव कुनबे के लिए आम दिनों जैसी नहीं थी. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. इस दुखद घड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक ऐसा रूप नजर आया जिसने सबका दिल जीत लिया. यहां वह न तो पूर्व मुख्यमंत्री थे और न ही विपक्ष के नेता, वह बस एक 'बड़े भाई' थे जिन्होंने अपना छोटा भाई खोया था और एक 'ताऊ' थे जो अपनी दो मासूम भतीजियों के लिए पहाड़ जैसा सहारा बनकर खड़े थे.