यूपी में तूफान और बारिश से 100 से ज्यादा मौतों पर UAE ने जताया दुख, भारत के साथ खड़े होने की कही बात
UAE statement On UP Storm: उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से हुई भारी तबाही के बाद अब दुनिया के कई देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस आपदा पर भारत के प्रति गहरी संवेदना जताई है.
ADVERTISEMENT

आंधी के बाद का दृश्य
UAE statement On UP Storm: उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से हुई भारी तबाही के बाद अब दुनिया के कई देशों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस आपदा पर भारत के प्रति गहरी संवेदना जताई है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस मुश्किल समय में भारत के साथ खड़ा है और तूफान पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है. बता दें उत्तर प्रदेश में खराब मौसम और भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है.
