लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Crime News: LED तार से पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, रायबरेली हाईवे पर मर्डर या सुसाइड

Raebareli Crime News: रायबरेली में हाईवे किनारे बाराबंकी के ललित तिवारी का शव एलईडी झालर से लटका मिला. क्या यह आत्महत्या है या बिजली के तारों में उलझी कोई गहरी साजिश. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें हत्या और खुदकुशी के बीच उलझी इस खौफनाक गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli Crime News: बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे पेड़ से युवक का शव एलईडी झालर के तार से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी ललित तिवारी (27) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.