लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी-अमित शाह की बैठक के बाद यूपी में बड़ा फेरबदल तय! PWD समेत कई विभागों पर मची खींचतान

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन नए मंत्रियों को अभी तक विभाग नहीं सौंपे गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ADVERTISEMENT

Yogi Cabinet Expansion, UP Ministry Reshuffle, PWD Department, Amit Shah Meeting
योगी आदित्यनाथ और अमित शाह (फाइल फोटो)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन नए मंत्रियों को अभी तक विभाग नहीं सौंपे गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्रियों को विभाग दिए जा सकते हैं और सरकार के कई मंत्रालयों में बड़ा फेरबदल भी देखने को मिल सकता है. दरअसल, 10 मई को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था. इसमें 6 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया. हालांकि शपथ लेने के बाद भी अब तक इन मंत्रियों को विभाग नहीं दिए गए हैं. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलेगा.