राजकुमार भाटी के बयान पर मायावती का तीखा हमला, बोलीं-'सपा ब्राह्मण विरोधी अखिलेश मांगे माफी'
ADVERTISEMENT
Rajkumar Bhati Controversy: राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर विवादित बयान से सियासी हलचल मची है. मायावती ने ब्राह्मणों के सम्मान के लिए सपा से माफी और कार्रवाई की मांग की है. यह मामला चुनावी राजनीति में अहम हो सकता है.
UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में विधान सभा 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ती नजर आ रही है.चर्चाओं में रहने के लिए राजनैतिक दल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले देखने को मिला था. सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी की थी. उनके बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने निशाना साधा है.
