लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में शुरू होने वाली है 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द मिल सकती है बड़ी अपडेट

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 23,213 शिक्षकों और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है. शिक्षा निदेशालय ने भर्ती के लिए आयोग को रिक्त पदों का प्रस्ताव भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश के हजारों स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े टीचर्स और प्रिंसिपल के पदों को भरने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को कुल 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है. बता दें कि इस कदम से राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को लंबे समय से चल रहे शिक्षक भर्ती के इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है.