RBI Grade B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए RBI में बड़ा अवसर, इस डेट से पहले करें अप्लाई
RBI Grade B Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

RBI Grade B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है. आरबीआई ने ग्रेड बी ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 60 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें ऑफिसर ग्रेड B (जनरल) के लिए 40 पद तय किए गए हैं. वहीं, ऑफिसर ग्रेड B DEPR के लिए 10 पद और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए भी 10 पद आरक्षित किए गए हैं.