लेटेस्ट न्यूज़

गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC ने लखनऊ से लॉन्च किया सिंगापुर-मलेशिया समर स्पेशल टूर पैकेज, यहां जानें डिटेल्स

Lucknow IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए लखनऊ से "समर स्पेशल सिंगापुर एवं मलेशिया टूर पैकेज" की घोषणा की है, जो 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक चलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IRCTC Tour Package: अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी में कहीं दूर विदेश की वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय ने "समर स्पेशल-सिंगापुर एवं मलेशिया यात्रा" नाम के अंतर्राष्ट्रीय हवाई टूर पैकेज की घोषणा की है. यह यात्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगी जो पर्यटकों को सात दिनों तक विदेश की सैर कराएगी. बता दें कि यह विशेष अंतर्राष्ट्रीय टूर 12 जून 2026 से शुरू होकर 19 जून 2026 तक चलेगा. यात्रियो को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए कुआलालंपुर (मलेशिया) ले जाया जाएगा.