आसिफ ने 'पप्पू' बन हिंदू लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, पोल खुलने के बाद दे रहा था प्राइवेट वीडियो शेयर करने की धमकी
फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए लड़की को फर्जी पहचान बताकर अपने प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के एक लड़के ने अपना नाम ‘पप्पू’ बताकर खुद को हिंदू बताया और इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से दोस्ती की. बातचीत बढ़ने के बाद शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और निजी फोटो-वीडियो भी बना लिए.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Instagram Case (Photo AI Generated)
Fatehpur Instagram Case: फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए लड़की को फर्जी पहचान बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के एक लड़के ने अपना नाम ‘पप्पू’ बताकर खुद को हिंदू बताया और इंस्टाग्राम से लड़की से दोस्ती की. बातचीत बढ़ने के बाद शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और प्राइवेट फोटोवीडियो भी बना लिए. कुछ समय बाद असली पहचान सामने आने पर लड़की ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. शिकायत के बाद असोथर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
