YouTube का ‘सीक्रेट हाउस गेम’ का वीडियो पड़ा भारी, मेरठ में 2 बच्चे अचानक हुए लापता; 24-Hour Hiding Challenge का बनाया था पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में YouTube पर ‘सीक्रेट हाउस गेम’ का वीडियो देखने के बाद 11 और 7 साल के दो बच्चे अचानक घर से गायब हो गए. दोनों बच्चे वीडियो से प्रभावित होकर खुद भी 24 घंटे तक छिपने वाला चैलेंज पूरा करने निकल पड़े थे.
ADVERTISEMENT

Meerut Children Missing Case (Photo: AI Generated)
Meerut Children Missing Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर में YouTube पर ‘सीक्रेट हाउस गेम’ का वीडियो देखने के बाद 11 और 7 साल के दो बच्चे अचानक घर से गायब हो गए. दोनों बच्चे वीडियो से प्रभावित होकर खुद भी 24 घंटे तक छिपने वाला चैलेंज पूरा करने निकल पड़े थे. काफी देर तक बच्चों का पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस और मिशन शक्ति की टीम ने करीब दो घंटे की तलाश के बाद दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया.
