छेना रसगुल्लों से रहें सावधान! गाजियाबाद में केमिकल, कीड़े-मकौड़े और मक्खियों के बीच तैयार हुआ था 10 कुंतल माल
रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है. ऐसे में भाई के लिए राखा खरीदने के साथ-साथ बहनें मिठाई भी खरीद रही हैं. मगर जो आपके घर के पास मिठाई मिल रही है वो शुद्ध है? हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि गाजियाबाद से जो खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Chhena Rasgulla Raid News: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है. ऐसे में भाई के लिए राखा खरीदने के साथ-साथ बहनें मिठाई भी खरीद रही हैं. मगर जो आपके घर के पास मिठाई मिल रही है वो शुद्ध है? हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि गाजियाबाद से जो खबर सामने आई है वो आपके पैर के नीचे से जमीन खिसका सकती है. यहां 10 कुंतल छेना रसगुल्ला केमिकल मिलकार गंदगी में तैयार किया जा रहा था, जिसे नष्ट कर दिया गया है. आपको बता दें कि गाजियाबाद में दूध और दूध से बने उत्पादों की लगातार जांच और सैंपलिंग के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग को बड़ी मात्रा में छेना रसगुल्ला तैयार किए जाने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर टीम ने विजयनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक परिसर में छापेमारी की. आरोप है कि यहां करीब 10 कुंतल तैयार छेना रसगुल्ला मिला, जिसे बेहद गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार किया गया था.
