'आपत्तिजनक ड्रेस' पहनकर वीडियो बनाने वालीं महिला दरोगा अनु कॉलिस कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं?
मेरठ की SI अनु कॉलिस वायरल वीडियो विवाद के बाद सस्पेंड हैं. उन्होंने ड्रेस, QR कोड और सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों पर सफाई दी. मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

UP SI Anu Collis
अनु कॉलिस. इस नाम से आप बीते कई दिनों से परिचित होंगे. अनु कॉलिस यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात हैं. मौजूदा वक्त में मेरठ जिले में इनकी पोस्टिंग है. फिलहाल, अनु कॉलिस सस्पेंड चल रही हैं. बीते दिनों अनु कॉलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर गया. इसके बाद अनु कॉलिस निलंबित कर दी गईं. वीडियो को लेकर उन पर अश्लील कंटेंट बनाने और QR कोड के जरिए पैसे लेने जैसे आरोप लगाए गए थे. विवाद के एक हफ्ते बाद अनु कॉलिस खुद सामने आईं और वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके खिलाफ माहौल बनाया गया और उन्हें व उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं.
