लेटेस्ट न्यूज़

गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 में से 8 आरोपियों को लेकर आ गया बड़ा फैसला, बिरयानी खाने का लगा था आरोप 

varanasi Ganga Iftar Party: वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर बिरयानी पार्टी और वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार 14 आरोपियों में से 8 को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. बाकी 6 आरोपियों की जमानत पर फैसला अब 18 मई को आएगा.

ADVERTISEMENT

Varanasi Iftar Party Case Update
Varanasi Iftar Party Case Update
social share
google news

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी पार्टी करने वाले आरोपियों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले से जुड़े 8 आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. हालांकि अभी 6 आरोपियों को लेकर फैसला 18 मई को आएगा. बता दें कि इन सभी पर गंगा नदी में चिकन बिरयानी खाने और उसमें कचरा फेकने का आरोप लगा था. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत जायसवाल ने 16 मार्च को वाराणसी के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. ऐसे में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और नदी प्रदूषित करने के आरोप में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया था.