मुजफ्फरनगर में बच्चों से भरी स्कूल वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, CCTV फुटेज आई सामने
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग चालक और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल वैन हादसे ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 15 मई को चरथावल थाना क्षेत्र में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन अचानक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई. इस भीषण हादसे में बाइक सवार उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि हाथ की दो उंगलियों में भी गंभीर चोट आई है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.