UPTak Baithak Logo

नए बवाल में फंसे सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी, ब्राह्मणों के बाद अब जाट-गुर्जरों पर दिया हैरान करने वाला बयान, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

राजकुमार भाटी के विवादित बयानों से ब्राह्मण, जाट और गुर्जर समाज में गुस्सा बढ़ा है. इस विवाद का सपा पर भी बड़ा असर पड़ सकता है.

social share
google news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी अभी ब्राह्मण समाज पर की गई अपनी एक कथित टिप्पणी के भंवर से पूरी तरह बाहर भी नहीं निकले थे कि वे एक नए विवाद में फंस गए हैं. इस बार राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जाट और गुर्जर समाज की पारिवारिक व्यवस्था को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है. इस बयान के सामने आते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में तूफान खड़ा हो गया है. जहां जाट और गुर्जर समाज के लोगों में सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे समाजवादी पार्टी की कुत्सित मानसिकता बताते हुए अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर ले लिया है.