Prayagraj Samosa Recipe: प्रयागराज का समोसा खाने वाले कभी नहीं भूलते इसका चटपटा स्वाद, इसे घर पर बनाने की जान लें ये खास रेसिपी
Samosa Recipe: शाम की ढलती धूप, त्रिवेणी संगम का किनारा और हाथ में कुल्हड़ वाली गरम चाय... प्रयागराज की यह शाम तब तक अधूरी है, जब तक थाली में वो कुरकुरा, चटपटा समोसा न हो. ओडॉक योजना की शान यह समोसा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक शहर का स्वाद और सुकून है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj Samosa Recipe
Samosa Recipe: प्रयागराज का नाम सुनते ही संगम और कुंभ की तस्वीर सामने आती है. लेकिन अब यह शहर अपने खास समोसे के स्वाद के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. यहां मिलने वाले समोसे का स्वाद बाकी शहरों से काफी अलग माना जाता है. कुरकुरी परत के अंदर मसालेदार आलू की फिलिंग और देसी मसालों का जबरदस्त मेल लोगों को बार बार इसे खाने पर मजबूर कर देता है. शहर के पुराने दुकानदारों का कहना है कि खास मसालों का संतुलन और धीमी आंच पर तलने का तरीका ही प्रयागराज के समोसे को अलग पहचान देता है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज को अपने मशहूर समोसे के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन योजना में शामिल किया है.