DRDO में निकली अप्रेटिंस की भर्ती! डिप्लोमा-डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन, जानें फुल डिटेल्स
DRDO Apprentice Recruitment 2026: DRDO के ISSA ने 2026 के लिए 1 साल की अप्रेंटिसशिप के 21 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक, जिन्होंने 2021-2025 में अपनी योग्यता पूरी की है, ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

DRDO Apprentice Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के ISSA (Institute of Software Studies & Applications) ने 2026 के लिए एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में योग्य ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है. इस भर्ती में कुल 21 पद भरे जाएंगे और साल 2021 से 2025 के बीच पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.