लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती जिले से 5 फरवरी को लापता हुए दारोगा अजय गौड़, नदी किनारे में मिली बाइक... लास्ट कॉल किसे मिलाया था?

SI Ajay Gaur Missing: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परसरामपुर थाने के एसआई अजय गौड़ दो दिन से रहस्यमय रूप से लापता हैं. उनकी बाइक अमहट नदी के किनारे मिली है, जिससे आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

SI Ajay Gaur Missing: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां परसरामपुर थाने पर तैनात सहायक निरीक्षक (एसआई) अजय गौड़ अचानक से दो दिन पहले लापता हो गए. उनकी गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद से पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है. पुलिस को उनकी बाइक सदर कोतवाली के अमहट नदी के घाट के पास एक पुलिस चौकी के समीप मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि एसआई ने नदी में कूदकर आत्महत्या की हो सकती है. हालांकि अभी तक उनकी कोई खबर नहीं लग सकी है और उनकी पत्नी इस घटना से बेहद परेशान हैं.