लेटेस्ट न्यूज़

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ने के पीछे संदीप सिंह को बता रहे वजह! हाथ जोड़कर प्रियंका से क्या कहा था?

Naseemuddin Siddiqui: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में काम करने के लिए उन्हें पूरी आजादी नहीं मिली. उन्होंने बिना कोई पद मांगे पार्टी जॉइन की थी और लंबे समय तक काम करते रहे. लेकिन प्रियंका गांधी की टीम ने उनके काम में बाधा डाली. कई बार उन्होंने संगठन बनाने और काम करने की अनुमति मांगी लेकिन वह नहीं मिली.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Naseemuddin Siddiqui: उत्तर प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर 8 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? अब खुद सिद्दीकी ने खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और प्रियंका गांधी की टीम विशेषकर उनके सलाहकार संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.