लेटेस्ट न्यूज़

सपा से टूटा गठबंधन, क्या 2027 में अपनी सीट बचा पाएंगे जयंत चौधरी के खास नेता अनिल कुमार?

ADVERTISEMENT

Purkazi Vidhansabha 2027: जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. इसके बाद अनिल कुमार जो पहले बसपा से विधायक और अब मंत्री हैं. पुरकाजी विधानसभा सीट से फिर चुनाव मैदान में हैं. पुरकाजी सीट 2012 में बनी थी और तब से इस क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदलते रहे हैं. इस सीट पर मुस्लिम, दलित और जाट समुदाय के वोटरों की बड़ी संख्या है.

social share
Google CTA

Purkazi Vidhansabha 2027: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा में रही है. कभी बसपा का गढ़ रही यह सीट अब जयंत चौधरी की आरएलडी के पास है.उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार यहां से विधायक हैं. लेकिन 2027 की राह उनके लिए कितनी आसान होगी इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं.