बीडा क्षेत्र के लिए 23590 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, बुंदलेखंड की तस्वीर बदलने वाले काम शुरू
योगी सरकार बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने के लिए बीडा (BIDA) परियोजना के तहत 56,000 एकड़ से अधिक भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित कर रही है. नोएडा की तर्ज पर बन रहे इस मेगा प्रोजेक्ट में BEML ₹600 करोड़ का निवेश कर रक्षा उपकरण और भारी मशीनरी की इकाइयां लगाएगा.
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की किस्मत बदलने की दिशा में योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) के अंतर्गत औद्योगिक विस्तार के लिए 23,590 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. सरकार ने इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल 56,662 एकड़ भूमि को औद्योगिक विकास के लिए औपचारिक मंजूरी दे दी है. यह परियोजना न केवल बुंदेलखंड के आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करेगी, बल्कि इसे निवेश और रोजगार का नया 'पावरहाउस' बनाने की तैयारी है.