लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के नामी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा पर FIR में उसी का नाम नहीं!

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में रसूख और रफ्तार के कहर ने मासूमों को अपनी चपेट में ले लिया. तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लैंबॉर्गिनी ने फुटपाथ पर खड़े लोगों और वाहनों को रौंद दिया जिसमें 6 लोग घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

Shivam Mishra
Shivam Mishra
social share
google news

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार शाम शहर के एक नामी तंबाकू व्यापारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को रौंद दिया . यह हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे रेव-3 मॉल के पास हुआ. इस हादसे में करीब 6 लोगों को चोट आई है. हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस कार को जब्त करके थाने ले गई. आरोप है कि पुलिस शिवम मिश्रा की कार को वीआईपी ट्रीटमेंट देती हुई दिखी. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें खुद पुलिस की टीम शिवम मिश्रा के बाउंसर के साथ मिलकर कार के ऊपर कवर डालते हुए दिख रही है. इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. लेकिन FIR की कॉपी में अभी भी शिवम का नाम नहीं लिखा है.