लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी श्रद्धा ने दाखिल की सरेंडर अर्जी, भारत छोड़ भागी थी नेपाल

ADVERTISEMENT

Shraddha Dubey Surrender Application: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस की मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने लखनऊ की अदालत में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की है. पिछले कई दिनों से श्रद्धा के पुलिस से बचकर नेपाल भागने की खबरें आ रही थीं.

social share
Google CTA

Shraddha Dubey Surrender Application: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस की मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे ने लखनऊ की अदालत में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की है. पिछले कई दिनों से श्रद्धा के पुलिस से बचकर नेपाल भागने की खबरें आ रही थीं. हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था. माना जा रहा है कि वह नेपाल से यूपी लौट आई है और अब जल्द ही सरेंडर कर सकती है. शिवा के परिवार ने श्रद्धा और उसकी बहन पर प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है.

चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत

लखनऊ के रहने वाले 28 साल के शिवा शर्मा एक कैफे चलाते थे. कुछ समय पहले उनकी मुलाकात इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. बीते रविवार को श्रद्धा के फ्लैट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर शिवा की मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे खुदकुशी माना जा रहा था, लेकिन शिवा के परिवार ने इसे साजिश के तहत की गई हत्या बताया है. परिवार का आरोप है कि पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां श्रद्धा, अपनी बहन के साथ मिलकर शिवा को अक्सर प्रताड़ित करती थी और दोनों के बीच झगड़े होते थे.

श्रद्धा दुबे ने डाली सरेंडर अर्जी

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार चल रही थी. सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गई है और लगातार अपने ठिकाने बदल रही है. पुलिस की कड़ी तलाश के बीच श्रद्धा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है. इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा ने दो दिन पहले कोर्ट में अपनी सरेंडर अर्जी डाल दी है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई क्या होगी.

वीडियो में श्रद्धा ने दी सफाई

फरार रहने के दौरान श्रद्धा दुबे का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में वह अपने ऊपर लगे हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए कहती है कि शिवा ने खुद अपनी जान ली है. श्रद्धा का दावा है कि वह कहीं गायब नहीं है और पुलिस के सामने जाकर सारा सच बताना चाहती है. वीडियो में उसने अपनी तबीयत और शारीरिक हालत ठीक न होने की बात कही है. इसके साथ ही, उसने लोगों से यह भी अपील की है कि बिना सच्चाई जाने उसे गलत ना समझें और उसका नाम किसी बड़े अधिकारी या नेता के साथ ना जोड़ें.