लेटेस्ट न्यूज़

अमरूद और शिमला मिर्च की खेती कर अयोध्या के राजित राम कमा रहे लाखों रुपये, जानिए उनका फॉर्म्युला

Ayodhya Farmer Success Story: अयोध्या के प्रगतिशील किसान राजित राम ने पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक बागवानी अपनाई और अमरूद व शिमला मिर्च की इंटरक्रॉपिंग से एक सीजन में 5 लाख रुपये से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ayodhya Farmer Success Story: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से खेती-किसानी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश के अन्य किसानों के लिए भी एक नई राह दिखाई है. तारुन विकासखंड के ग्राम सिहोरिया के रहने वाले प्रगतिशील किसान राजित राम ने पारंपरिक खेती का मोह छोड़कर आधुनिक बागवानी को अपनाया और आज वे इसके जरिए लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.