रेस्टोरेंट में बना था केबिन वहां जाते थे कपल, बाहर से सतेंद्र कर लेता था अतरंग पल के वीडियो रिकॉर्ड! कौन है इस जगह का मालिक?
UP News: बिजनौर के 'सेंटर प्वाइंट' रेस्टोरेंट में प्राइवेसी के नाम पर बड़ा धोखा. कर्मचारी ने बनाए 200 से ज्यादा कपल्स के प्राइवेट वीडियो. पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद कर जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News: बिजनौर के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में प्राइवेसी की तलाश में आने वाले प्रेमी जोड़ों को क्या पता था कि उनकी हर हरकत पर किसी की पैनी नजर है. यहां खाने-पीने के बहाने आने वाले कपल को पैसे लेकर केबिन तो दिए जा रहे थे, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और ही चल रहा था. रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों के पास एक छोटा सा कमरा बनाया गया था, जिसमें सोफा डालकर उसे प्राइवेट केबिन का रूप दिया गया था. रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी इसी कमरे के बाहर लगे एक बैनर में छोटा सा छेद करके मोबाइल से कपल्स की अंतरंग हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था. यह खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इसका अंत 4 फरवरी को हुआ.