40000 से ज्यादा बीसी सखियों की तैनाती, 40 हजार करोड़ का लेन-देन... यूपी में ग्रामीण बैंकिंग की तस्वीर यूं बदली
BC Sakhi Scheme: योगी सरकार की ‘वन ग्राम पंचायत-वन बीसी सखी’ योजना ने यूपी के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग की तस्वीर बदल दी है. बीसी सखियों ने अब तक 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
ADVERTISEMENT

BC Sakhi Scheme: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब बैंक की कतारें और शहरों के चक्कर काटना बीते दिनों की बात होती जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी प्रोजेक्ट 'वन ग्राम पंचायत-वन बीसी सखी' मॉडल ने राज्य में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. हालिया आंकड़ों के मुताबिक यूपी में तैनात बीसी सखियों ने अब तक कुल 40,000 करोड़ रुपये का विशाल बैंकिंग लेन-देन कर एक नया इतिहास रच दिया है.