लेटेस्ट न्यूज़

खेत तालाब योजना में अब सिंघाड़ा और मोती की खेती भी, सरकार दे रही 52500 रुपये की सब्सिडी, इस तरीके से करें अप्लाई

UP Khet Talab Yojana: यूपी सरकार खेत तालाब निर्माण पर दे रही है 50% सब्सिडी. अब सिंचाई के साथ करें मछली पालन, मखाना और मोती की खेती. खबर में आगे देखें आवेदन प्रक्रिया और शर्तें.

ADVERTISEMENT

UP Khet Talab Yojana
UP Khet Talab Yojana
social share
google news

UP Khet Talab Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपनी खेत तालाब योजना को अब और अधिक सशक्त कर दिया है. इस योजना के तहत किसान अब न केवल सिंचाई और वर्षा जल का संचयन कर सकेंगे, बल्कि अपने तालाबों में मछली पालन के साथ-साथ सिंघाड़ा, मखाना और मोती की खेती भी कर सकेंगे. सरकार इस योजना के जरिए किसानों को खेती के नए और मुनाफे वाले विकल्प मुहैया करा रही है.