UP Weather Update: 7 फरवरी को पलट जाएगा मौसम....पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और हवाएं बढ़ाएंगी ठंड?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर अब थम चुका है. IMD के अनुसार 7 से 12 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी और 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदल चुका है. दिसंबर से जनवरी तक की हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर अब थम चुका है. हालांकि अभी भी लोगों को पलटकर आने वाली ठंड का डर सता रहा है. इस बीच IMD ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 12 फरवरी के बीच ना तो पश्चिमी और ना ही पूर्वी यूपी में मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण अभी भी सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा
7 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 7 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि राज्य के कुछ जगहों में सुबह के समय हल्का से घना कोहरा रह सकता है. इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. लेकिन 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है.

पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान
बरेली 8.2 (-2.4)
हरदोई 8.5 (-2.9)
आगरा 9.0 (-1.6)
लखनऊ 9.0 (-1.2)
कानपुर 9.0 (NA)
यह भी पढ़ें...
पिछले 24 घंटे का सर्वाधिक अधिकतम तापमान
वाराणसी 25.5 (0.1)
झांसी 24.9 (-0.9)
कानपुर 24.6 (NA)
गाजीपुर 24.5(0.3)
बाराबंकी 24.5 (0.1)










