लेटेस्ट न्यूज़

प्रधान और पंचायत के चुनाव में तारीख के सस्पेंस के बीच चंद्रशेखर आजाद ने इसमें रिजर्वेशन के लिए कर दी बड़ी डिमांड

उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. चुनाव आयोग द्वारा SIR की डेडलाइन 3 मार्च तक बढ़ाने के बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर एक बड़ी डिमांड कर दी है. आजाद ने अनुच्छेद 243D(6) का हवाला देते हुए पंचायत चुनावों में OBC आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Panchayat Chunav Update
Panchayat Chunav Update
social share
google news

OBC Reservation Demand in Panchayat elections: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आहट के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एक ओर जहां चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की डेडलाइन को 6 फरवरी से बढ़ाकर 3 मार्च कर दिया है जिससे तारीखों पर सस्पेंस गहरा गया है. वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग कर दी है.