थाने के अंदर ललकार कर इंस्पेक्टर जेजे सिंह ने हरिलाल यादव को मरवा दी थी गोली! अब 23 साल बाद भुगतेगा ये अंजाम
ADVERTISEMENT
आजमगढ़ जिले में करीब 23 साल पहले पुलिस हिरासत में हुई एक मौत के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है. तत्कालीन रानी की सराय थाना अध्यक्ष जेक सिंह को आजीवन कारावास और जुर्माना लगाया गया है. यह मामला मार्च 2003 का है जब हरिलाल यादव को चोरी के आरोप में थाने में रखा गया था.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में करीब 23 साल पहले पुलिस हिरासत में हुई हरिलाल यादव नाम के एक व्यक्ति के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है. बुधवार को अदालत ने तत्कालीन रानी की सराय थाना अध्यक्ष जे.के. सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

