लेटेस्ट न्यूज़

किसान क्रेडिट कार्ड KCC से सिर्फ 5 मिनट में मिल रहा लोन... यूपी में कृषि में अब AI पर बढ़ता दिखेगा जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27' के दौरान ई-केसीसी पोर्टल का शुभारंभ कर किसानों को बड़ी सौगात दी है. अब किसान मात्र 5 मिनट में कृषि ऋण प्राप्त कर सकेंगे जिसके लिए पहले महीनों इंतजार करना पड़ता था. सरकार ने 2026-27 के लिए ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

ADVERTISEMENT

kisan credit loan
kisan credit loan
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश को 'अनलिमिटेड पोटेंशियल' वाला प्रदेश बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और उद्यमियों के लिए बड़ी सौगातें पेश कीं. लखनऊ में आयोजित 'राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27' के दौरान सीएम योगी ने ई-केसीसी (e-KCC) पोर्टल का लोकार्पण किया. इस डिजिटल पहल के बाद अब किसानों को केसीसी ऋण के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि मात्र 5 मिनट में लोन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.