लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने ये किस खुफिया पेन ड्राइव का जिक्र कर दिया? भाजपा के साथ चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

यूपी तक

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने एक खुफिया पेन ड्राइव का जिक्र किया और भाजपा-चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, BJP, Election Commission, BJP, SIR, Form-7, SP, UP News, अखिलेश यादव, अखिलेश यादव न्यूज, भाजपा, चुनाव आयोग, बीजेपी, एसआईआर, फॉर्म-7, सपा, यूपी न्यूज
Akhilesh Yadav News
social share
google news

UP News: समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने SIR को लेकर आरोप लगाया कि यूपी में मुसलमान वोटर्स को काटने की साजिश हो रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि जहां भाजपा हारी है, वहां मुसलमानों के वोट काटे जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जानबूझकर मुस्लिम मतदाता के प्रिंटेड फॉर्म 7 जमा कराकर उनके वोट काटने का षड्यंत्र चल रहा है. ये धांधली पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है. इस दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि फॉर्म 7 में गड़बड़ चल रही है.

पीडीए के वोट काटे जा रहे- अखिलेश यादव

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ये पहले से तय है कि कौन सा वोट काटा जाएगा. इस दौरान अखिलेश यादव ने एक पेन ड्राइव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक पेन ड्राइव है. ये भाजपा वालों ने बनाई है. इसमें सब है कि किस बूथ से कौन सा वोट कटना है. इसमें मुसलमान और पीडीए वोटर्स हैं, जिनका वोट कटना है.

इस दौरान सपा चीफ ने कन्नौज का उदाहरण दिया. कहा कि वहां बूथ पर 1200 वोट काट दिए गए. मुसलमानों को टारगेट करके, वोट काटे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

ये धांधली नहीं चलेगी- अखिलेश यादव

इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर फॉर्म 7 के माध्यम से पीडीए के वोटर्स को हटाने की योजना बनाई है. 

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में एक आईएएस भी शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात हैं. वह अधिकारियों पर पीडीए के वोट काटने का प्रेशर बना रहे हैं.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर कहा कि चुनाव आयोग को अपने कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए.