लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं भाजपा MLA बृजभूषण राजपूत जिन्होंने 100 ग्राम प्रधानों के साथ रोका अपने ही सरकार के कद्दावर मंत्री का रास्ता?

UP News: महोबा में भाजपा विधायक ने रोका मंत्री का रास्ता. अयोध्या में केशव मौर्य के सामने भिड़े दो दिग्गज नेता. इटावा में अवैध मजार पर प्रशासन का शिकंजा. जानिए यूपी की 3 बड़ी खबरें.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Brijbhushan Rajpoot
BJP MLA Brijbhushan Rajpoot
social share
google news

यूपी Tak का स्पेशल शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचल का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. इस शो में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का गहराई से विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में पहली बड़ी खबर भाजपा के भीतर मचे उस घमासान की है, जहां एक विधायक ने अपनी ही सरकार के कद्दावर मंत्री का रास्ता रोककर अपनी ताकत दिखाई. दूसरी खबर अयोध्या से है जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए और मंच पर हाथापाई की नौबत आ गई. वहीं, तीसरी खबर इटावा से है जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ में अब वन विभाग की जमीन पर बनी एक मजार प्रशासन के निशाने पर आ गई है.