लेटेस्ट न्यूज़

झड़प के बाद भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बोले 'छोड़ेंगे नहीं' तो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सामने आया ये रिएक्शन

UP News: महोबा में स्वतंत्र देव सिंह और बृजभूषण राजपूत के बीच तीखी बहस के बाद मंत्री का बड़ा बयान. विधायक के '20 दिन' के दावे पर मंत्री ने झांसी में दी प्रतिक्रिया. डीएम गज़ल भारद्वाज ने जारी किए सड़कों की मरम्मत के आंकड़े. अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

UP Minister Swatantra Dev Singh
UP Minister Swatantra Dev Singh
social share
google news

महोबा जिले में यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने केंद्र की जल कनेक्शन परियोजना के लिए खोदी गई खराब सड़कों का मुद्दा उठा दिया. दोनों के बीच जब गर्मा-गर्मी बढ़ी तो मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक को डीएम के पास ले गए. डीएम ऑफिस में बैठक के बाद विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मंत्री जी ने काम दुरुस्त करने के लिए 20 दिन का समय मांगा है. अगर वो काम करेंगे तो अच्छी बात है. अगर वो नहीं करेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, क्योंकि ये मोदी जी की योजना है.' विधायक के इस बयान के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है.