लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर दिया अब ये बिग अपडेट

OP Rajbhar on Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि चुनाव टलेंगे नहीं और अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होंगे. प्रशासन ने जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए हैं और मार्च 2026 में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
OP Rajbhar
social share
google news

OP Rajbhar on Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बीते कई हफ्तों से चल रही चुनाव टलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने ये साफ कर दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और यूजीसी नियमों जैसे विवादों का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे.राज्य निर्वाचन आयोग इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से लगा हुआ है.