लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार के 9 साल: 1.75 लाख से अधिक बेटियों को मिली सरकारी नौकरी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक के विमोचन के दौरान यूपी में महिला सशक्तिकरण, सरकारी नौकरियां, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं, 1.10 करोड़ महिलाओं की उद्यमिता, पेंशन वृद्धि और युवाओं के लिए टैबलेट वितरण सहित प्रदेश के 9 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यों का विवरण साझा किया।

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक के विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश की आधी आबादी और युवाओं के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का ब्यौरा साझा किया. सीएम ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की 1.75 लाख से अधिक बेटियों ने सरकारी सेवा में कदम रखकर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कुल 9 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां हुईं, जिनमें 1.75 लाख से अधिक बेटियों की नियुक्ति की गई है.