लेटेस्ट न्यूज़

कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को सीएम योगी ने दिया 1 लाख का चेक, पर महाकुंभ का जिक्र कर ये सब सुना दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का ₹1 लाख की अनुग्रह राशि के साथ स्वागत किया और यात्रा को आस्था और संकल्प बताया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि अटूट आस्था और संकल्प का प्रतीक बताया है. बुधवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम योगी ने 555 यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से ₹1 लाख की सम्मान राशि सौंपी. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ का भी विशेष जिक्र किया.उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कुछ लोगों ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को भड़काने और आस्था को डिगाने की कोशिश की थी. लेकिन वे अपनी साजिशों में पूरी तरह नाकाम रहे. सीएम ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्यटन और यात्रियों की सुविधा सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है.