लेटेस्ट न्यूज़

IPS अपर्णा रजत कौशिक की ये काबिलियत बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को कर देगी शर्मिंदा! ब्रिलियंट अफसर की कहानी जानिए

मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक को इंस्टाग्राम पर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा. 18 लाख की नौकरी छोड़ IPS बनीं अपर्णा के वीडियो पर ट्रोलर्स ने किए अभद्र कमेंट्स.

ADVERTISEMENT

IPS Aparna Rajat Kaushik
IPS Aparna Rajat Kaushik
social share
google news

सोशल मीडिया पर यूपी की एक महिला IPS ऑफिसर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई हैं. मिर्जापुर जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक के एक वीडियो पर आए भद्दे कमेंट्स ने सभी को चौंका दिया है. आपको बता दें कि मिर्जापुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक अपराधी की गिरफ्तारी से संबंधित एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एसपी अपर्णा कौशिक मामले की जानकारी दे रही थीं. लेकिन देखते ही देखते इस वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ गए, जिनमें से ज्यादातर कमेंट्स ऑफिसर की कद-काठी और शारीरिक बनावट यानी बॉडी शेमिंग को लेकर थे. इस घटना के बाद से ही IPS अपर्णा कौशिक चर्चा के केंद्र में हैं. आइए आपको खबर में अपर्णा कौशिक के जीवन के उन किस्सों के बारे में बताते हैं, जिन्हें लोग कम ही जानते हैं.