शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों मची रही अफरा-तफरी
देवरिया में शादीशुदा प्रेमी से विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती. बघौचघाट थाना क्षेत्र में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा. प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद ही नीचे उतरी प्रेमिका. पुलिस ने की दोनों की काउंसलिंग.
ADVERTISEMENT
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव की एक युवती ऊंची मोबाइल टावर के शिखर पर जा बैठी. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था. युवती का आरोप था कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका पिछले 3 वर्षों से अफेयर चल रहा है. लेकिन युवक के शादीशुदा होने के कारण उनके रिश्ते में अड़चनें आ रही थीं.अपनी मांग मनवाने और प्रेमी से तुरंत शादी करने के लिए युवती ने मौत की परवाह किए बिना टावर को अपना विरोध स्थल चुन लिया. नीचे खड़े गांव वाले और पुलिस तमाशबीन बने रहे.जबकि युवती ऊपर से चिल्लाकर अपने प्रेमी को बुलाने की मांग करती रही.