लव मैरिज की खौफनाक सजा! पहली बार ससुराल पहुंचे दामाद की ससुर और सालियों ने कर दी हत्या?
लखनऊ के आशियाना में लव मैरिज के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे दामाद विष्णु यादव की हत्या. ससुर तीर्थराज सिंह और सालियों पर चारपाई के पाए से सिर फोड़ने का आरोप.4 साल पुरानी रंजिश में मासूम बेटी के सामने उजड़ा साक्षी का सुहाग. पुलिस ने ससुर और 4 बेटियों को लिया हिरासत में.
ADVERTISEMENT
लखनऊ के आशियाना सेक्टर-1 में 17 मार्च की रात नफरत और खून का वो खेल खेला गया जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. प्रतापगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय विष्णु यादव ने 4 साल पहले साक्षी सिंह से लव मैरिज की थी. इस रिश्ते से साक्षी का परिवार बेहद नाराज था. मंगलवार रात जब विष्णु अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ पहली बार ससुराल कदम रखा तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह यहां से जिंदा वापस नहीं निकलेगा. आरोप है कि ससुर तीर्थराज सिंह और उनकी बेटियों (विष्णु की सालियों) ने मिलकर चारपाई के पाए से वार कर विष्णु की बेरहमी से हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.