पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक को गोली मारने वाले गॉर्ड ने खुद बता दी हत्या के पीछे की असली वजह
गाजियाबाद में बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की हत्या करने वाले गार्ड रविंद्र हुड्डा का बड़ा खुलासा. सबके सामने डांटने और तू-तड़ाक करने से था परेशान.' आर्मी से रिटायर गार्ड ने अपमान का बदला लेने के लिए मारी थी गोली.
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद के पंजाब एंड सिंध बैंक में 16 मार्च को हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को दहला दिया था. 36 वर्षीय बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की उनके ही सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र हुड्डा ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी गार्ड ने अब इस कत्ल की पूरी कहानी बयां की है. रविंद्र के मुताबिक, मैनेजर द्वारा बार-बार किए जाने वाले अपमान और तू-तड़ाक वाली भाषा ने उसे इस कदर आहत किया कि उसने मैनेजर की जान लेने का मन बना लिया. यह घटना कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव और व्यवहारिक तालमेल की कमी का एक डरावना उदाहरण पेश करती है.