लेटेस्ट न्यूज़

सड़क के बीचो-बीच हैंडपंप देख लोगों का चकराया सिर, मीरजापुर में PWD के ब्लंडर की ऐसे खुली पोल

Mirzapur PWD Negligence: मिर्जापुर के विंध्याचल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां हैंडपंप को हटाए बिना सड़क बना दी गई और वह बीच सड़क पर आ गया. वीडियो वायरल होने के बाद PWD विभाग हरकत में आया और अब हैंडपंप हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mirzapur PWD Negligence: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज की पोल खोल दी है. विंध्याचल इलाके में सड़क चौड़ीकरण के दौरान ऐसा कारनामा हुआ कि लोग दंग रह गए. आपको बता दें कि जहां सड़क होनी चाहिए थी, वहां बीचों-बीच हैंडपंप खड़ा कर दिया गया. इस अजीबोगरीब निर्माण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब हर जगह यही सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई और जिम्मेदारों ने समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया गया.