लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में ससुर और 4 सालियों ने मिलकर दामाद विष्णु यादव का सिर फाड़ डाला, अब पत्नी साक्षी सिंह को लेकर ये पता चला

UP News: विष्णु यादव और लखनऊ की साक्षी सिंह ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी. 2 साल पहले ही दोनों मां-पिता भी बने थे. मगर अब विष्णु को ससुराल में मार दिया गया है. अब ये कहानी सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Crime, Lucknow Crime News, UP News, UP Viral News, UP Crime News, UP Viral News, murder of son-in-law, murder in love marriage, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ क्राइम
UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
social share
google news

UP News: लखनऊ के आशियाना इलाके के सेक्टर-आई में पिछले 10 सालों से तीरथ राज सिंह अपनी पत्नी और 5 बेटियों के साथ रह रहे थे. 4 साल पहले दूसरे नंबर की बेटी साक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव से शादी कर ली. 2 साल पहले ही साक्षी सिंह और विष्णु यादव एक बेटी के माता-पिता भी बने. मगर साक्षी सिंह के परिवार ने विष्णु यादव को कभी स्वीकार नहीं किया और आपस में विवाद बना रहा.