Raebareli News: बिजली कटौती से फूटा व्यापारियों का गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उठाई कई मांगें
Raebareli Power Cut News: रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. व्यापारिक समय में निर्बाध बिजली आपूर्ति, बढ़ाए गए विद्युत लोड को निरस्त करने और फॉल्ट की पूर्व सूचना देने की मांग की गई.
ADVERTISEMENT

बिजली कटौती से फूटा व्यापारियों का गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उठाई कई मांगें
Raebareli Power Cut News: अघोषित विद्युत कटौती से नाराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुपर मार्केट स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय (विद्युत खंड प्रथम) पर जोरदार प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता का घेराव किया और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा.
