Amethi News: पैसों के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Amethi Incident News: अमेठी के जगदीशपुर में पैसों के विवाद के बाद युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा. सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची. घंटों समझाइश का दौर चलता रहा. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास लगातार जारी रहे.
ADVERTISEMENT

पैसों के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
Amethi Incident News: जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में पारिवारिक पैसों के विवाद ने उस समय सनसनी फैला दी, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं टावर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
